{"_id":"86-61847","slug":"Rohtak-61847-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण नहीं मिला तो होगी आर-पार की लड़ाई : धर्मपाल हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण नहीं मिला तो होगी आर-पार की लड़ाई : धर्मपाल हुड्डा
Rohtak
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने धमकी दी है कि अगर इस माह केंद्र सरकार ने जाटों को आरक्षण नहीं दिया गया तो आर-पार की लड़ाई होगी। समिति ने कहा कि इस बार आंदोलन की जो रूपरेखा तैयार होगी वह भी गुप्त रखी जाएगी। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 15 को समिति की अहम बैठक होगी। हनुमान कॉलोनी में समिति के जिलाध्यक्ष धर्मपाल हुड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। धर्मपाल हुड्डा ने कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार इस महीने के अंदर जाटों को आरक्षण प्रदान नहीं करेगी तो उसे जाटों के आक्रोश को झेलना होगा। इस बार के एक्शन प्लान को गुप्त रखा जाएगा। प्रदेश महासचिव कप्तान जगवीर मलिक ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्थानीय छोटूराम धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी एवं कार्यकर्त्ताओं की बैठक आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कमांडेंट हवा सिंह सांगवान करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह दलाल मुख्य अतिथि होंगे। इस बैठक में आरक्षण आंदोलन का भविष्य की रूपरेखा पर विमर्श किया जाएगा। बैठक में वेदपाल हुड्डा, बिजेंद्र मलिक, उदयभान मलिक, कप्तान चांदराम फौगाट, सचिव रणवीर मलिक, जगवीर हुड्डा, जागेराम, जयबीर नान्दल, कप्तान रामबीर नान्दल, हरेंद्र सांघी, लखपत हुड्डा, बलवंत चमारिया, महावीर कुंडू, गणपत और अमर सिंह हुड्डा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन