{"_id":"86-61807","slug":"Rohtak-61807-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक आचरण में बदलाव लाने की जरूरत: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक आचरण में बदलाव लाने की जरूरत: शर्मा
Rohtak
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक विनोद शर्मा ने कहा है कि वर्तमान समय में राजनीतिक लोगों में स्वकेंद्रित मंशा घर कर जाने के कारण लोगों को राजनीति पर संदेह होने लगा है। इसलिए अब समय आ गया है कि राजनीतिक लोग अपने आचरण में बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश के विकास में सबके लिए बराबर सोच रहे हैं, जिससे हमारे हक कांग्रेस में ही सुरक्षित रहने का भरोसा बढ़ गया है। वे शनिवार को महम व रोहतक विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जनजागरण अभियान के तहत आयोजित सभाओं में बोल रहे थे। इस दौरान महम विधायक आनंद सिंह दांगी, यूनानी बोर्ड चेयरमैन संजय अत्री, सतीश कौशिक, सत्यनारायण कौशिक, राजेन्द्र भारद्वाज, कृष्ण सरपंच, मंगतराम, जियानंद शर्मा, संदीप शर्मा और सचिन शर्मा मौजूद रहे।
शर्मा ने कहा कि सामान्य जाति के आर्थिक कमजोर मापदंड पर खरे उतरने वाले युवाओं को सरकार ने घर बैठे यह हक तो दे दिया, लेकिन प्रमाण पत्र घर बैठे नहीं बनेगा। इसके लिए युवाओं को नंबरदार, पटवारी से फार्म तैयारकराकर तहसीलदार से हस्ताक्षर कराने होंगे।