फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंजाबी जागृति मंच ने किया रोड शो

पंजाबी जागृति मंच ने किया रोड शो

Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पंजाबी समाज को हक दिलवाने को लेकर पंजाबी जागृति मंच ने समर्थन के लिए शहर में रोड शो किया। इस दौरान पंजाबी समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर समाज को हक दिलवाने के लिए आगे आएं। प्रदेश में 25 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर पंजाबी समुदाय का हक बनता है। अब पंजाबी समाज अपने हक की लड़ाई लडे़गा। साथ ही 15 दिसंबर को हुडा कांप्लेक्स में समाज की रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा ने सरकार पर पंजाबी की वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया है। बतरा का कहना है कि प्रदेश में पंजाबी समाज की संख्या को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां सही स्थान नहीं दे रही है। रोड शो के दौरान उन्हाेंने कहा कि आज प्रदेश में कम से कम दो लोकसभा व 25 विधानसभा सीटों का हक बनता है। बतरा ने कहा कि परिश्रम के बलबूते पंजाबी समुदाय ने अपनी अलग पहचान बनाई है और सहयोग व समर्थन करने में समाज हमेशा अग्रणी रहा है। इसके बावजूद यदि राजनैतिक दल पंजाबी समुदाय की निष्ठा पर चोट करें तो समुदाय कैसे सहन कर सकता है। राजकमल सहगल ने कहा कि कई बडे़ राजनेताओं ने हमारी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि चुनावों में टिकट बंटवारे के समय समुदाय की इस प्रबल मांग की पैरवी की जाएगी। महम चौबीसी अठगामा के प्रधान शमशेर खरखड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लूट व झूठ की राजनीति की है। पंजाबी रैली सरकार को हिला कर रख देगी। इस अवसर पर विनय मल्होत्रा, कपिल खन्ना, अर्जुन तनेजा, मोहित खन्ना, रजत बिन्द्रा, सन्नी बतरा, सागर, किशन वर्मा, सागर और पारस कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed