{"_id":"86-61777","slug":"Rohtak-61777-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मों के मकड़जाल में फंसी दाल रोटी योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मों के मकड़जाल में फंसी दाल रोटी योजना
Rohtak
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक खुराना ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 20 अगस्त को शुरू की गई दाल-रोटी योजना फार्मों के मकड़जाल में फंस गई है।
वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राजीव गांधी के जन्मदिवस पर साढे़ बारह लाख परिवारों को 2 रुपये किलो गेहूं, तीन रुपये किलो चावल और 20 रुपये किलो दाल देने की घोषणा की थी। लेकिन चार महीने बाद भी सरकार के पास न तो पात्र परिवारों के आंकड़े उपलब्ध हैं और न ही सरकार ने अब तक कोई सर्वे करवाया है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, निगम पार्षद अजय जैन टाटू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल सिंह सैनी, मजदूर नेता रमेश बल्हारा, जिला सचिव भूषण चुघ, कपिल नागपाल और विजय आर्य उपस्थित रहे।