{"_id":"86-61773","slug":"Rohtak-61773-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार
Rohtak
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जनता कॉलोनी से व्यापारी विक्की को अगवा करने के मामले में अपराध जांच शाखा की टीम ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने गांव बसंतपुर निवासी प्रवीन उर्फ दादा, गांव ब्राह्मणवासी निवासी आनंद व गांव सुनारिया कलां निवासी राजबीर उर्फ जोन को गिरफ्तार किया। 27 नवंबर शाम को विक्की पुत्र मोहन लाल का सुनारिया चौक व झज्जर चुंगी के बीच में पांच युवकों ने अपहरण किया था। उन्होंने दो अंगूठी और सोने की चेन छीन ली थी। विक्की के फोन से ही घर पर फोन कर पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बाद में पुलिस के दबाव के चलते दुकानदार को आरोपी सुनारिया के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन