{"_id":"86-61763","slug":"Rohtak-61763-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदी ने सुरक्षाकर्मी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैदी ने सुरक्षाकर्मी से की मारपीट
Rohtak
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिला कारागार सुनारिया में एक कैदी ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे आरोपी कैदी गांव सांझरवास निवासी अमरजीत को काबू किया। जेल उपाधीक्षक की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी व जेल उपाधीक्षक के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
देर शाम जेल सुरक्षाकर्मी तलाशी के बाद कैदियों को वापस बैरकों में भेज रहे थे। इसी दौरान गांव सांझरवास निवासी और हत्या के प्रयास में विचाराधीन कैदी अमरजीत की वार्डन संजय के साथ कहासुनी हो गई। अमरजीत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब संजय ने विरोध जताया तो वह मारपीट करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना जेल उपाधीक्षक दयानंद को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को अदालत में अर्जी दायर की जाएगी। अदालत द्वारा प्रोटेक्शन वारंट मिलने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।