{"_id":"86-61759","slug":"Rohtak-61759-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजा से डेढ़ लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजा से डेढ़ लाख रुपये लूटे
Rohtak
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गांव बैंसी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने हथियारों के बल पर एक मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की, परंतु लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव हथवाला निवासी मनोज अपने चाचा के साथ महम से गांव जा रहा था। जब वह गांव बैंसी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए और उन्हें रुकवा लिया। उनमें से एक युवक ने पिस्तौल के बल पर दोनों को काबू कर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद मनोज व उसका चाचा लाखनमाजरा थाने पहुंचा और शिकायत दी। लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन