फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली-पानी न मिलने पर जाम

बिजली-पानी न मिलने पर जाम

Fri, 29 Nov 2013 05:47 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Fri, 29 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बिजली-पानी संकट को लेकर गांव सुनारिया केलोगों ने सुबह करीब 11 बजे रोहतक-सुनारिया मार्ग पर रोड जाम कर दिया। जाम के कारण थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, परंतु उन्होंने जाम खोलने से इंकार कर दिया। बाद में बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो दिन के अंदर सप्लाई ठीक नहीं हुई तो वे दोबारा से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर गांव सुनारिया के लोगों ने वीरवार सुबह गांव के बीचोबीच रोहतक-सुनारिया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर करीब बारह बजे शिवाजी कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु उन्होंने जाम खोलने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मात्र चार घंटे ही बिजली मिल रही है, जिसकी वजह से पानी की सप्लाई भी बाधित होती है। बिजली-पानी की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बच्चों की परीक्षाओं के दिन चल रहे हैं और बिजली न होने की वजह से पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बिजली-पानी की समस्या को लेकर वे कई बार आला अधिकारियों से मिल चुके हैं, परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनाें की हवा भी निकाल दी। जाम खुलता न देख पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालना शुरू कर दिया। करीब बारह बजे पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल व बिजली विभाग के एसडीओ राजसिंह मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन पर दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed