{"_id":"86-61747","slug":"Rohtak-61747-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद में भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद में भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
Rohtak
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। स्कूली बच्चों में छिपे अभिनय एवं वादविवाद करने की प्रतिभा को विकसित करने के मकसद से एससीआरटी द्वारा गांव गिरावड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद में अध्यक्ष की भूमिका 11वीं कक्षा की छात्रा दीप्ती ने निभाई, जबकि प्रधानमंत्री का किरदार 12वीं की छात्रा ज्योति और विपक्ष के नेता का किरदार छात्रा निक्की ने निभाया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने सामाजिक बुराइयों और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य जितेंद्र गौड़, बलवंत सिंह नरवाल, हरिपाल सिंह, संजीत गिल, रामप्रकाश, संजय दांगी, सत्यदेव, कृष्णा रंजन, जसमेर, गायित्री देवी, पूनम, प्रमोद कुमार, रामफल शास्त्री, बिजलेस बाई, जितेंद्र और संदीप कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन