फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुआवजा न मिलने पर डीसी से मिले किसान

मुआवजा न मिलने पर डीसी से मिले किसान

Fri, 22 Nov 2013 05:46 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Fri, 22 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। अत्यधिक बारिश से खराब हुई गेहूं के फसल के मुआवजे को लेकर कान्ही और धामड़ के ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मंाग की। किसानों ने कहा कि उनके गांव में 11 नवंबर को मुआवजा बांटा गया था, परंतु उन्हें मुआवजा नहीं मिला। किसानों ने गिरदावरी करने वाले पटवारी पर भी भेदभाव के आरोप लगाए। उपायुक्त ने इस बारे में आश्वासन दिया कि इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को गांव कान्ही व धामड़ के काफी संख्या में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त से मिले। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि पिछले दिनों अत्यधिक बारिश होने की वजह से उनकी फसल खराब हो गई थी। उस वक्त गांव धामड़ में फसल की गिरदावरी पटवारी विजय राठी ने की थी। पटवारी ने गिरदावरी करने में भेदभाव बरता है। यहां तक कि जिन किसानों की फसल खराब नहीं हुई थी उन्हें तो मुआवजा दिलवा दिया गया है, परंतु जिन किसानों की फसल खराब हुई थी उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीण दलेल सिंह, रणबीर सिंह, राज सिंह और नरेंद्र ने बताया कि उन्हें खराब फसल का मुआवजा दिया जाए और गलत तरीके से गिरदावरी करने वाले पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इसी तरह गांव कान्ही के फतेह, राजपाल, मोन्हा और मुंशीराम आदि ने बताया कि 11 नवंबर को गांव में मुआवजा बांटा गया था, परंतु उनकी खराब फसल होने के बावजूद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed