{"_id":"86-61701","slug":"Rohtak-61701-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनाल में मिला युवक का सिर कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनाल में मिला युवक का सिर कटा शव
Rohtak
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। बापू आसाराम के आश्रम के पास जवाहरलाल कैनाल में एक सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कैनाल से निकलवा कर पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का मानना है कि युवक की किसी और जगह हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से जवाहरलाल कैनाल में फेंका गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्रारंभिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर को कुछ लोगों ने जवाहरलाल कैनाल में एक युवक की सिर कटी लाश देखी। राहगीरों ने इसकी सूचना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी। सिर न होने और शव गला-सड़ा होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त के लिए अर्बन एस्टेट पुलिस ने अन्य थानों में इस बारे में सूचना दे दी है।
विज्ञापन