{"_id":"86-61700","slug":"Rohtak-61700-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के तन्मय राठी बने बेस्ट प्लेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के तन्मय राठी बने बेस्ट प्लेयर
Rohtak
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही 48वीं राज्यस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 में लड़कों के वर्ग में रोहतक के तन्मय राठी और लड़कियों में गुड़गांव की राधिका सिंघल को बेस्ट प्लेयर चुने गए। स्केटिंग हॉकी में कुरुक्षेत्र प्रथम, पंचकूला द्वितीय और यमुनानगर तृतीय स्थान पर रहा। गुड़गांव की टीम ने 105 अंक लेकर स्केटिंग की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया, जबकि 98 अंकों के साथ करनाल की टीम रनरअप रही।
वीरवार को नेटबॉल स्पर्धा में अंडर-14 वर्ग में सोनीपत ने झज्जर को हराकर प्रथम स्थान पाया, हिसार तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में हिसार ने गुड़गांव को हराकर प्रथम स्थान पाया, जबकि सिरसा की टीम तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो के अंडर 17 वर्ग में रोहतक के अमित प्रथम, पानीपत के जुबेर द्वितीय व सोनीपत के यशवंत तृतीय, अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में रोहतक के रवि प्रथम, भिवानी के राहुल द्वितीय, महेंद्रगढ़ के नीतिश तृतीय रहे। 600 मीटर में रोहतक के नसीब प्रथम, जींद के यशपाल द्वितीय और करनाल के अनिल तृतीय रहे।
400 मीटर रेस में फरीदाबाद के सचिन, कैथल के गुरजीत और फरीदाबाद के अंकित ने बाजी मारी। ऊंची कूद स्पर्धा में फरीदाबाद के रवि, सिरसा के सुशील और झज्जर के रवि विजयी रहे। अंडर-17 की 100 मीटर में फरीदाबाद के नोजोर प्रथम, रोहतक के महत्व द्वितीय रहे। 3000 मीटर में पानीपत के नवीन प्रथम, रोहतक के सचिन द्वितीय और कैथल के सुखचैन तृतीय रहे।
विज्ञापन
पांच किलोमीटर की तेज चाल में झज्जर के नवीन प्रथम, हिसार के संदीप द्वितीय और कैथल के मनीष तृतीय रहे। अंडर-17 की 1500 मीटर में रोहतक के प्रवेश प्रथम, कैथल के सुखचैन द्वितीय और पानीपत के प्रवीण तृतीय रहे। 400 मीटर रेस में कैथल के अमरजीत प्रथम, रोहतक के मंदीप द्वितीय व रोहतक के ही अंशु तृतीय स्थान पर रहे। ज्वैलीन थ्रो में रोहतक के नीरज और महेंद्रगढ़ के राजेश आगे रहे। पोल वाल्ट में भिवानी के सोमबीर ने बाजी मारी। अंडर-19 ज्वैलीन थ्रो में पानीपत के विक्रांत प्रथम, हिसार के अमित द्वितीय और हिसार के ही विकास तृतीय रहे। अंडर-19 की ऊंची कूद स्पर्धा में सोनीपत के राहुल, भिवानी के अरविंद और सिरसा के भरत ने बाजी मारी। क्रॉस कंट्री में प्रथम व द्वितीय स्थान रोहतक ने जीता। सुरेंद्र प्रथम व अंकित दूसरे स्थान पर रहे, जबकि करनाल के गुरप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 के पोल वाल्ट में सोनीपत के सुमित, अमित और भिवानी के आकाश ने जीत दर्ज की। विजेता प्रतिभागियों को महम के एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल ने पुरस्कार वितरित किए।