{"_id":"86-61569","slug":"Rohtak-61569-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव आसन के पास नकदी और कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव आसन के पास नकदी और कार लूटी
Rohtak
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सांपला थाना के अंतर्गत गांव आसन के पास तीन युवक हथियार दिखाकर एक युवक से बीस हजार रुपये की नकदी और वरना कार लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की, परंतु लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार बीती रात कृपाल नगर निवासी सुभाष मलिक अपनी कार में सवार होकर खरखौदा से रोहतक आ रहा था। जब वह गांव आसन के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने सड़क के बीचोंबीच खडे़ होकर कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही युवकाें ने सुभाष मलिक को हथियारों के बल पर काबू कर लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए करीब बीस हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन व कार छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद सुभाष किसी तरह कंसाला पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस मामले से अवगत कराया।