{"_id":"86-61557","slug":"Rohtak-61557-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम का हल नहीं निकला तो अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम का हल नहीं निकला तो अनिश्चितकालीन धरना
Rohtak
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गोहाना अड्डा पर जाम की समस्या से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रोजाना लगने वाले जाम से व्यापार प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान कपिल नागपाल के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल व पुष्पा खत्री से मिले। कपिल नागपाल ने पुलिस उपाधीक्षक को बताया कि गोहाना अड्डा चौक पर ऑटो चालकों, जीप चालकों व रेहड़ी चालकों का सारा दिन जमावड़ा लगा रहता है जिस कारण व्यापारियों का काम-काज बिल्कुल ठप्प पड़ा है और सारे दिन जाम की स्थिति लगी रहती है। जिस कारण व्यापारियों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागपाल ने बताया कि ऑटो चालक, जीप चालक, रेहड़ी चालक अपनी मनमर्जी करते हैं जिससे दुकानदार काफी परेशान रहते है। पुलिस उपाधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वहां पर एक पीसीआर तैनात कर दी जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक से मिलने वालों में नन्द लाल आहूजा, कुलदीप गिल, मनोज बतरा, रमेश पुनियानी, नवीन ढुल, हरीश तलवार, डा जितेन्द्र आर्य, डा अमित कुमार, दलीप कुमार, जय सहगल, भारत गिरधरी, विरेन्द्र कुमार आदि के अलावा अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।