फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेना की खुली भर्ती रैली निष्पक्ष होगी : बख्शी

सेना की खुली भर्ती रैली निष्पक्ष होगी : बख्शी

Wed, 23 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 23 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल राजेश बख्शी ने कहा कि 8 से 17 नवंबर तक बहादुरगढ़ के स्व. ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में होने वाली सेना की खुली भर्ती रैली निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगी। उन्होंने भर्ती के लिए बिचौलियों और दलालों से सावधान करते हुए कहा कि भर्ती के लिए किसी को रिश्वत न दें। कर्नल बख्शी मंगलवार को भर्ती कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चारों जिलों के उम्मीदवार अपने जिले की निर्धारित तिथि को ही भर्ती के लिए आएं। भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहली शारीरिक परीक्षा और दूसरी लिखित परीक्षा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर से 17 नवम्बर तक शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया होगी और सैनिक जनरल ड्यूटी तथा सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज जांच में सफल अभ्यार्थियों के लिए 2 फरवरी, 2014 वीरवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लिखित परीक्षा होगी। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने बताया कि 8 नवंबर को पानीपत के युवाओं की, 9 नवंबर को रोहतक जिला के युवाओं, 10 नवंबर को सोनीपत जिले के और 11 नवंबर को झज्जर जिले के युवाओं की सैनिक जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए भर्ती की जाएगी। 12 नवंबर को पानीपत के, 13 नवंबर को रोहतक के, 14 नवंबर को झज्जर के व 15 नवंबर को सोनीपत के युवाओं की सैनिक लिपिक/स्टोरकीपर तकनीक श्रेणी हेतु भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed