{"_id":"86-61548","slug":"Rohtak-61548-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांगी के बयान पर भड़का महिला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांगी के बयान पर भड़का महिला मोर्चा
Rohtak
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विधायक आनंद सिंह दांगी द्वारा महिलाओं के ब्यूटी पार्लर के खर्च को फिजूल बताने वाली टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। महिला मोर्चा ने कहा कि यह नारी की निजी जिंदगी और स्वाभिमान पर कुठाराघात व अपमान है। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने इसकी निंदा की है। प्रतिभा सुमन ने कहा कि जो परिवार पार्लर जाते हैं उनको महंगाई परेशान नहीं करती क्योंकि वे समृद्ध परिवार हैं। गरीब परिवार की महिलाएं पांच हजार रुपये में अपने घर का खर्च चलाती हैं। उन्होंने मांग की कि दांगी महिलाओं से माफी मांगें नहीं तो उनका पुतला फूंका जाएगा। अगर वो फिर भी माफी नहीं मांगते हैं तो महिला मोर्चा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन