फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्राइवेट बस परमिटों के विरोध में गरजे

प्राइवेट बस परमिटों के विरोध में गरजे

Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। 3519 प्राइवेट बस रूट परमिटों के विरोध में वीरवार सुबह दस बजे से हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोहतक डिपो के कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 24 वर्षों के दौरान एक भी कर्मचारी भर्ती न करने के चलते विभाग की कर्मशालाओं में कर्मचारियों का भारी टोटा है, जिसकी आड़ लेकर अब बसों की मरम्मत का कार्य भी निजी कंपनियों को ठेके पर दिया जा रहा है, जिसे यूनियन किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

वीरवार को बस अड्डे परिसर में रोहतक डिपो के कर्मचारी डिपो प्रधान जितेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व में एकत्रित हुए और 24 घंटे के लिए बस अड्डे परिसर में धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नोरबाजी की। किसान नेता जय प्रकाश बैनीवाल ने कहा कि किसी भी सूरत में हरियाणा रोडवेज को प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों के हाथ में नहीं जाने देंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर नीचे 13 नवंबर को हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल की जाएगी। सतबीर मुंडल ने बताया कि 21 नवंबर से 25 नवंबर तक सभी बस स्टैंडों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 30 नवंबर को सभी डिपो में जनता के साथ छात्र के सहयोग से शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में दलजीत सिंह, सुमेर सिवाच, विपिन महताब सिंह, तसवीर सिंह, जसवंत सिंह, मनोज और रमेश गहलावत ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed