{"_id":"86-61453","slug":"Rohtak-61453-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन युवती की मौत पर बना सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन युवती की मौत पर बना सस्पेंस
Rohtak
Updated Sun, 06 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। फरीदाबाद में रेलवे लाइन के पास संदिग्ध हालात में मृत मिली जर्मन युवती ज्यूडिथ की मौत पर सस्पेंस बराकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए शरीर के आठ सैंपल मधुबन भेजे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली की एक संस्था को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या लग रहा है। मृतका के माता-पिता आने के तक शव दिल्ली स्थित अस्पताल के शव गृह में रखा जाएगा।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले दिल्ली के चितरंजन पार्क में रहने वाली जर्मन निवासी ज्यूडिथ का शव फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर फाटक के पास संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ मिला था। ज्यूडिथ की पहचान उसकी रूम पार्टनर स्वेन व मालटे ने की। ज्यूडिथ 14 अगस्त को दिल्ली आई थी और वह चितरंजन पार्क के मकान नंबर एच-1557 में रह रहे जर्मन मूल के स्वेन और मालटे के साथ किराए पर रहती थी। वह स्वयंसेवी संस्था प्रवाह में काम करती थी। गांधी जयंती के दिन तीनों का राजघाट जाने का कार्यक्रम था किंतु तबीयत खराब होने के कारण ज्यूडिथ घर पर ही रह गई। शाम 5 बजे जब स्वेन व मालटे घर पहुंचे तो वह वहां नहीं थी। ज्यूडिथ का कोई पता न चलने पर स्वेन व मालटे ने उसी रात एक बजे चितरंजन पार्क थाने पहुंच कर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। उधर, फरीदाबाद में शव मिलने पर रेलवे पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया।
दो अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे थाना ओल्ड फरीदाबाद राजकीय रेलवे पुलिस के पास स्टेशन अधीक्षक की तरफ से मेमो मिला था कि एक जर्मन युवती ने उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी थी कि पटरी के पास खड़ी एक युवती ट्रेन देखकर उसके आगे आ गई। मूल रूप से जर्मन की नागरिक होने के कारण ज्यूडिथ की मौत की सूचना दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजने का निर्णय लिया गया। शनिवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डा. पालीवाल की अध्यक्षता में पैंनल का गठन किया गया। चिकित्सकों ने करीब तीन घंटे में शव का पोस्टमार्टम किया। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं।