फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तार कराए छह झोलाछाप डाक्टर

शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तार कराए छह झोलाछाप डाक्टर

Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। परिवेदना समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने छह झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर ही सबको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सोमवार को जिला विकास भवन के प्रशिक्षण हाल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में समस्याएं सुनी रही थीं। इस दौरान गांव समचाना के युवा हेल्थ क्लब ने शिकायत रखी कि गांव में झोलाछाप डाक्टरों ने उनका जीना हराम कर रखा है। झोलाछाप डाक्टर सभी तरह का इलाज करने का दावा करते है, जिसके चलते ग्रामीण इनके चंगुल में फंस जाते हैं। झोलाछाप डाक्टरों द्वारा किये गए इलाज के चलते गांव में कई लोगों की जान जा चुकी है, और बार-बार शिकायत के बावजूद भी इन डाक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता क्लब के बाद आरोपी झोलाछाप डाक्टरों ने भी शिक्षा मंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। मंत्री ने उनका पक्ष सुनते ही पुलिस को निर्देश दिये कि इन डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर ही झोलाछाप डाक्टरों को हिरासत में ले लिया। शिक्षा मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिए गए कि शिकायत के अलावा जहां कहीं भी उनके संज्ञान में ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों की बात हो तो वे तुरंत प्रभाव से उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को गंभीरता से लें और समय रहते उनका निवारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने इस मौके पर गांव भालौठ के जयकुमार पुत्र शेरसिंह केे परिवाद का निपटारा करते हुए शिक्षा मंत्री ने सीएमओ को समय पर डॉक्टर की हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खेड़ी सांपला निवासी रोशनी पत्नी प्रताप सिंह, जनता कॉलोनी रोहतक के सतपाल सिंह, बाबरा मोहल्ला रोहतक की कृष्णा देवी पत्नी शशिभूषण और आजादगढ़ के सुरेंद्र पावरियां के परिवादों का निपटारा करते हए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी, शकुंतला खटक, नगर निगम की मेयर रेणु डाबला, जिला परिषद चेयरमैन राजेश भालौठ, डीसी विकास गुप्ता, एसपी विवेक शर्मा, एडीसी आरसी बिधान सहित सभी विभागों के अधिकारी, जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed