फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोनस व खराब फसल के मुआवजे को लेकर भाकियू उतरी सड़कों पर

बोनस व खराब फसल के मुआवजे को लेकर भाकियू उतरी सड़कों पर

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गेहूं की फसल पर बोनस और खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर हुई महापंचायत के बाद अखिल भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए गांव रुखी से रवाना हुए। पुलिस ने किसानों को गांव ब्राह्मणवास के पास रोकने का प्रयास किया तो किसान सड़क के बीचोंबीच बैठकर रोहतक-सोनीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। जिला प्रशासन के आला अधिकारी किसानों को मानने में जुटे रहे। देर रात तक जब वह नहीं माने तो पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव रुखी स्थित चौपाल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में महापंचायत हुई। पंचायत में प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। गेहूं के समर्थन मूल्य में भी मामूली वृद्धि की गई है। बोनस की मांग को लेकर वे कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं, परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। तीन घंटे चली इस महापंचायत में सहमति हुई कि तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल बोनस और गेहूं की खराब हुई फसल का मुआवजा 25 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाए। साथ ही सरकार का प्रतिनिधि आकर उन्हें लिखित में यह आश्वासन दे।
विज्ञापन

पंचायत के बाद अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। जब किसानों व जिला प्रशासन के बीच बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो किसान गांव रुखी सेमुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए चल पडे़। हालांकि पहले से ही जिला प्रशासन अलर्ट था और गांव ब्राह्मणवास के पास पुलिस ने बेरीकेट लगाए रखे। जब किसान वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। किसानों ने वहीं पर अपना डेरा डाल लिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक वे सड़क से नहीं उठेंगे। जाम के कारण पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालना शुरु कर दिया। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, एसडीएम जगदीश शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने के लिए मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। कई घंटे तक अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे, बाद में देर रात पुलिस ने किसानो को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जेलों में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed