{"_id":"86-55229","slug":"Rohtak-55229-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस में क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस में क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी
Rohtak
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही डीडा आईटीएफ अंतरराष्ट्रीय पुरुष टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को एकल और डबल्स के रोचक मुकाबले हुए। डबल्स मुकाबले में भारतीय जोड़ी साकेत मैनीनी और ए राजा गोपालनन ने सिंगापुर के रॉय होब्स और अमेरिका के ओस्टिन कारोसी की जोड़ी को 6-0 और 7-5 अंकों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी का मुकाबला भारत के अरविंद विष्णु और विगनेश वीराबधरन से होगा।
प्रतियोगिता के अन्य डबल्स मुकाबलों में भारत के अरविंद विष्णु और विगनेश वीराबधरन की जोड़ी को कनाडा के खिलाड़ियों के मैच न खेलने पर वॉकओवर दिया गया। भारत के जतिन दहिया और शाहबाज खान ने वी प्राणामालूर और अजय सेलवाराज की जोड़ी को 10-8 के टाई ब्रेकर के साथ 6-4, 3-6 से हराया। लक्षित सूद और अभिजीत तिवारी ने रोनित सिंह और अजय यादव की जोड़ी को 10-7 के टाई ब्रेकर के साथ 4-6, 7-6 से शिकस्त दी।
डबल्स में ही भारत के नीरज अलांगोवान और विनायक शर्मा की जोड़ी ने सागर मनजाना और सौरभ सिंह की जोड़ी को 7-5 और 6-1, भारतीय जोड़ी कुनाल आनंद और रौनक मनूजा ने भारत के फरीहज मोहम्मद और ऑस्ट्रेलिया के जैच इंस्टटेन की जोड़ी को 6-3 और 6-1 से हराया। एकल मुकाबलों में भारत के आर मुरूगेशन ने कनाड़ा के केल्से स्टीवनसन को कड़े मुकाबले में 7-6 और 7-6 से शिकस्त दी। भारत के एन श्रीराम ने लक्षित सूद को 6-3, 6-4, विगनेश वीराबधरन ने फरीज मोहम्मद को 6-2 और 6-0 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
एकल स्पर्धा के अन्य मुकाबलों में भारत के सौरभ पाटिल ने विवेक शौकीन को 3-6, 6-2 और 6-0, भारत के वी काजा ने सौरभ सिंह को 3-6, 6-1 और 6-4, भारत के वी. प्राणामालूर ने आस्ट्रेलिया के जैच इंस्टटेन को 6-3, 6-1, अजय सलवाराज ने नीरज एलागोंवान को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। इसी प्रकार भारत के अभिजीत तिवार ने कुनाल आनंद को 6-2, 6-4 से, साकेत मैनीनी ने ध्रुव गोयल को 6-0, 6-1 से, भारत के अनिवित बेंद्रे ने अमेरिका के ओस्टीन कारोसी को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3 और 7-5 से हराया। भारत के अरपित शर्मा ने आयुष मिंत्री को 6-4, 6-3, सागर मंजाना ने गैरी टोकस को 6-1, 6-2 और भारत के जे निधुनचेज हीयान ने सिंगापुर के रॉय होब्स को 6-1 और 6-1 के अंतर से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।