{"_id":"86-47004","slug":"Rohtak-47004-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर बनवाने को सड़क पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर बनवाने को सड़क पर उतरे छात्र
Rohtak
Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। दुजाना कालेज के छात्रों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर बेरी-बहादुरगढ़ सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे लगे जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
दुजाना कालेज के छात्रोें ने कालेज के बाहर बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। छात्रों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से कई छात्र वाहनों की चपेट में आ चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और कालेज प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। छात्र सन्नी ने बताया कि कुछ रोज पूर्व भी गांव बिरधाना का छात्र दुघर्टना का शिकार हो गया था। छात्रों ने उस समय भी जाम लगाया था लेकिन अब तक ब्रेकर नहीं बनाया गया। दुजाना चौकी इंचार्ज ने छात्रों को जल्द स्पीड बेक्रर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।