फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डाक्टर से दोबारा राय लेगी बावल पुलिस

डाक्टर से दोबारा राय लेगी बावल पुलिस

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल क्षेत्र के गांव में दो बच्चों के पिता पर एक 12 साल वर्षीय बालिका से घर में घुसकर दुराचार किए जाने के मामले में पुलिस को बालिका की मेडिकल रिपोर्ट स्पष्ट नहीं मिली है। शुक्रवार को दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की का बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया था। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर द्वारा पुलिस की दी गई मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।’
विज्ञापन

जांच अधिकारी ब्रह्मजीत के अनुसार, दुराचार के आरोप पर मेडिकल रिपोर्ट के अपुष्ट रहने के कारण अब पुलिस उक्त डाक्टर से लिखित में दोबारा राय लेगी और स्थिति साफ नहीं हुई तो मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर लड़की का दोबारा मेडिकल कराया जाएगा। शुक्रवार को बावल पुलिस के समक्ष लड़की की मां ने शिकायत देकर बताया था कि 14 नवंबर को वे खेत में काम करने गए थे। घर में उनकी 12 साल की लड़की अकेली थी। इस दौरान दो बच्चों का बाप मनोज उनके घर में घुस गया और लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। इससे डरकर लड़की मकान की छत पर चली गई तो मनोज लड़की को जबरन छत से नीचे ले आया और उससे दुराचार किया। लड़की के पिता ने गांव के सरपंच को मामले की जानकारी दी तो सरपंच लड़की और उसके पिता को अपने कुएं पर ले गया और एक सप्ताह तक जबरन उन्हें कुएं के पास कमरे में बंधक बनाए रखा क्योंकि आरोपी की पत्नी सरपंच के रिश्तेदार की बेटी है। लड़की के पिता ने सरपंच के कुएं से छूट कर आने के बाद मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मनोज के खिलाफ दुराचार के अपराध मेें और सरपंच के खिलाफ बंधक बनाए जाने को लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed