फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राज्य फुटबाल में उपविजेता रही रेवाड़ी की टीम

राज्य फुटबाल में उपविजेता रही रेवाड़ी की टीम

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी फुटबॉल क्लब की टीम ने पहली राज्य फुटबाल प्रतियोगिता में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में लगातार जीत के बाद रेवाड़ी की टीम को फाइनल में सिरसा से हार का मुंह देखना पड़ा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी टीम का रेवाड़ी में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

टीम के प्रशिक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि 17 से 19 नवंबर तक सिरसा में आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया था। रेवाड़ी का पहला मुकाबला भूना (फतेहाबाद) से हुआ जिसमें रेवाड़ी ने 4-0 से जीत हासिल की। इसमें राहुल, विकास, प्रतिक, जयपाल ने एक-एक गोल दागे। दूसरा मुकाबला हिसार से हुआ, जिसमें रेवाड़ी ने हिसार को 2-0 से हराया। उस मैच में रामदूत और गजेंद्र बब्लू ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में सिरसा के साथ हुए मुकाबले में एकमात्र गोल से जीती टीम की ओर से विकास ने एकमात्र गोल किया। फाइनल मुकाबले में मेजबान बहाउद्दीन की टीम से रेवाड़ी 1-0 से हार गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यह टीम हनुमानगढ़ (राजस्थान) में आयोजित ऑल इंडिया मेघ सिंह घायल फुटबॉल टूर्नामेंट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है। इसमें टीम का मुकाबला अखिल भारतीय स्तर की टीम जिसमें नार्दन रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, अमृतसर, जोधपुर की टीमों के साथ हुआ था। टीम के लौटने पर मुख्य संरक्षक कर्नल रणवीर सिंह ने 11 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरुप प्रदान करने की घोषणा की। इसी प्रकार टीम का क्लब के संरक्षक डॉ. ईश्वर सिंह, प्रधान नरेश चौहान एडवोकेट, उपप्रधान नवीन जांगड़ा एडवोकेट, सैनी सभा के प्रधान चेतराम सैनी, एईओ भूपेंद्र सिंह यादव, कुलदीप शाह डीपीई, सरताज यादव, चरण सिंह डीपीई, विक्रम सिंह डीपीई सहित अनेक खेलप्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed