{"_id":"86-46263","slug":"Rohtak-46263-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत धार्मिक विरासत की एक बड़ी पूंजी : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत धार्मिक विरासत की एक बड़ी पूंजी : हुड्डा
Rohtak
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। संत हमारी धरोहर है और हमारी धार्मिक विरासत की एक बड़ी पूंजी है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना होगा और समाज को एक नई दिशा देते हुए विकास की ओर अग्रसर होना होगा। यह विचार सांसद दीपेेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को दुर्ग्याणा मंदिर में सिद्ध संत बाबा ब्रहमदास की स्मृति में यज्ञ में शामिल होने के बाद आयोजित विराट संत सम्मेलन में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने हमेशा समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया है। संतों की वाणियां ही भविष्य में समाज के लिए पथ प्रदर्शक बनी है। इसलिए हमारे इन श्रद्धा के केन्द्रों को हमें हर संभव सहायता देते हुए विकसित करना होगा। उन्होंने सांसद निधि से धर्मशाला के निर्माण के लिए उदार आर्थिक अनुदान देने की भी घोषणा भी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्तरा ने कहा कि संतों से अच्छे संस्कारों की जानकारी ग्रहण कर हमें भी समाज की सेवा करनी चाहिए। विधायक बी बी.बत्तरा ने भी समाज की इस धरोहर को सहेजने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वामी निजानंद , स्वामी धर्मदेव, साध्वी लीला भारती समेत अनेक साधु संतों ने प्रवचन भी दिए। इस मौके पर कुलदीप नंबरदार, पूर्व विधायक डा. विरेंद्र पाल, यशपाल पंवार, कृष्ण छाबड़ा, सुरेंद्र पंवार, मंदिर के प्रधान सोमनाथ हरजाई, सह प्रधान बूटा राम गांधी, महामंत्री मनोहर लाल नारंग सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उधर, लेबर चौक स्िाित महंत बाबा बालकपूरी डेरे में गोपाष्टमी मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी मनमोहन गोयल ने किया। कार्यक्रम में अलका गोयल ने श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया।