{"_id":"86-46217","slug":"Rohtak-46217-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत ने 23 तक का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत ने 23 तक का दिया अल्टीमेटम
Rohtak
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंद कलां दोहरे हत्याकांड में बदमाश कोलबीर की गिरफ्तारी को लेकर पंवार खाप के करीब 40 गांवों की महापंचायत मंगलवार को गांव के सरकारी स्कूल में सम्पन्न हुई। महापंचायत में प्रशासन व पुलिस को 23 नवंबर तक अल्टीमेटम दिया गया है। महापंचायत में तय किया गया कि अगर 23 नवंबर तक कोलबीर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो खाप की ओर से सभी 36 बिरादरी के लोगों द्वारा बडे़ स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता लाल सिंह ने की। महापंचायत में डीसी अशोक कुमार मीणा, जिला पुलिस कप्तान सिमरनदीप सिंह व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान भी मौजूद रहे। महापंचायत में मंत्री व डीसी ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से बातचीत करके सरकारी नौकरी दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया।
मंगलवार दोपहर 3 बजे तक चली महापंचायत में पंवार खाप के अलावा 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में करीब 5 हजार लोग पहुंचे। महापंचायत में चरखी दादरी, भिवानी के अलावा जिला महेंद्रगढ़, रोहतक, गुड़गांव व हिसार से भी पंवार खाप के प्रतिनिधि शामिल हुए। महापंचायत में अधिकतर वक्ताओं का कहना था कि बदमाश कोलबीर ने इलाके में आतंक मचा रखा है। ऐसे में कोलबीर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि इलाके में शांति कायम हो सके। इन वक्ताओं का कहना था कि पुलिस ने इस मामले मेें सरासर लापरवाही बरती, नहीं तो दोहरा हत्याकांड घटित ही नहीं होता। वक्ताओं ने आवाज उठाई कि कोलबीर ही नहीं बल्कि उसके साथी अन्य बदमाशों को भी गिरफ्त में लिया जाए ताकि समाज में अशांति न फैले।
वक्ताओं की भाषणबाजी के बाद डीसी अशोक कुमार मीणा, जिला पुलिस कप्तान ने महापंचायत में मौजूद लोगों से आगामी 23 नवंबर तक का समय मांगा और कहा कि इस इस दौरान कोलबीर को हर सूरत में पकड़ लिया जाएगा। पंवार खाप के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि डीसी के अनुग्रह पर प्रशासन व पुलिस प्रशासन को 23 नवंबर तक समय दिए जाने पर सहमति जता दी गई। पंचायतियों ने कहा कि अगर 23 नवंबर तक आरोपी बदमाश को नहीं दबोचा गया तो बडे़ स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। लेकिन कोई भी ग्रामीण शांतिभंग करने का दुस्साहस नहीं करेगा।
विज्ञापन
इसके बाद सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान ने ग्रामीणों से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद ही सरकारी नौकरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मंत्री सांगवान ने कहा कि डीसी रेट पर तो 4-5 दिनो में ही नौकरी पर लगाया जा सकता है। इस पर ग्रामीणों ने सहमति नहीं जताई। ग्रामीण नियमित सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करने लगे। इसी बीच डीसी अशोक कुमार मीणा ने मृतक राजेंद्र व कुलदीप के परिजनों को 2-2 लाख रूपयेे बतौर आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। डीसी ने कहा और अधिक आर्थिक सहायता सीएम से बात करने के बाद बढ़ाई जा सकेगी। महापंचायत के बाद खाप प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा ग्रामीण पुलिस की मौजूदा कार्रवाई से संतुष्ट हैं। महापंचायत में इनेलो से जुडे़ कुछ नेता पीड़ित परिवार को तुरंत प्रभाव से नौकरी दिए जाने की भी मांग करते रहे। इस पर थोड़ी तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।
महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में खाप प्रधान राजेंद्र सिंह के इलावा पूर्व सरपंच सतेंद्र परमार, ठाकुर लाल सिंह, छत्र सिंह चौहान,सरपंच विनोद कुमार, पूर्व सरपंच गजेंद्र सिंह, बाबू सिंह, ठाकुर विक्रम सिंह, विजय चौहान, पंच महेंद्र सिंह, सुबेदार जय सिंह, ओमपाल, ज्ञानचंद हिंडोल, पूर्व सरपंच रामकिशन मिसरी, सरपंच राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह कलिंगा, कर्नल बघड़ावत सिंह, बलवान खरक, वेदपाल खरक, संजीत तिगड़ाना, संदीप सिंह,सरपंच अशोक रावलधी, सरपंच जगदीश संाजरवास, परमजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।