{"_id":"86-46205","slug":"Rohtak-46205-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा हरियाणा : जगन्नाथ पहाड़िया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा हरियाणा : जगन्नाथ पहाड़िया
Rohtak
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेेखनीय कार्य हुए हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है तो भवन निर्माण में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। वे सोमवार को एमडीयू में नवनिर्मित गेस्ट हाउस ओर फैकल्टी क्लब के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनकी पत्नी शांति पहाड़िया भी मौजूद थीं।
राज्यपाल पहाड़िया ने कहा कि हरियाणा में विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान खुले हैं और पुराने शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं मेें इजाफा हुआ है। अब दूसरे राज्यों के छात्र भी हरियाणा में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षण संस्थानों की भी आवश्यकता होती है और हरियाणा ने इस दिशा में तेजी से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बने विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस और चार करोड़ सात लाख रुपये की लागत से बने फैकल्टी क्लब का उद्घाटन भी किया। कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एएसआई राजेंद्र सिंह बूरा की अगुवानी में सलामी दी गई।
जिला प्रशासन की ओर से रोहतक मंडल आयुक्त डा. सुप्रभा दहिया, आईजी (रोहतक रेंज) आलोक मित्तल, उपायुक्त विकास गुप्ता, एसएसपी विवेक शर्मा, एसडीएम जगदीश शर्मा, पीजीआई के कुलपति प्रो. एसएस सांगवान, निदेशक प्रो. सीएस ढुल, रजिस्ट्रार डा. सरला हुड्डा, आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सुइट के अलावा प्रथम तल पर आठ और द्वितीय तल पर भी आठ कमरे हैं। फैकल्टी क्लब में पार्टी हाल, लाउंज, कॉमन रूम, रीडिंग रूम, विजिटर रूम, रसोई कक्ष सहित कई सुविधाएं है। सोमवार को ही राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा 9 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले फैकल्टी फ्लेट्स का शिलान्यास भी किया गया।