{"_id":"86-46055","slug":"Rohtak-46055-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"शगुन ने सोलो सोग में जीता दूसरा स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शगुन ने सोलो सोग में जीता दूसरा स्थान
Rohtak
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर पर बसे कस्बा नांगल चौधरी की छात्रा शगुन वत्स सोलो सोंग में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए हरियाणाके राज्यपाल के उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया है। प्रदेश में उपविजेता छात्रा के नांगल चौधरी पहुंचने पर कस्बे से अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें और उसके अभिभावकों को बधाई दी।
नांगल चौधरी की सरपंच पुष्पा शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय सोलो सोग प्रतियोगिता गत 16 नवंबर को गुड़गांव में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में कस्बा नांगल चौधरी निवासी डीएवी स्कूल, नारनौल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा शगुन वत्स ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए छात्रा को गत दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। शगुन वत्स ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी मोतीलाल शर्मा, अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया है। इस उपलब्धि के लिए समाजसेवी अनिल जागीरदार, समाजसेवी भवानीशंकर जोशी, पूर्व सरपंच अर्जुन लाल सैनी समेत अनेक लोगों ने छात्रा शगुन वत्स और उसके अभिभावकों को बधाई दी तथा छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।