फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ओडिसा ने पहली पारी में बनाए 219 रन

ओडिसा ने पहली पारी में बनाए 219 रन

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्राफी ग्रुप बी के मैच के दूसरे दिन ओडिसा की टीम 219 रन बनाकर आल आउट हो गई। हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में 68 ओवर में पांच विकेट खोकर 165 रन बना लिए थे। हरियाणा के एएस खोद 56 और अमित मिश्रा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रविवार को लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में ओडिसा ने छह विकेट पर 177 रन से आगे खेलना शुरू किया। एलएल सामल (20) और एचदास (5) ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर में मात्र तीन रन ही जोडे़ थे कि एच दास 6 रन के अपने निजी स्कोर पर आउट हो गए। पूरी टीम 74 ओवर में 219 रन बनाकर आल आउट हो गई। एलएल सामाल ने 43 रन बनाए।
विज्ञापन

हरियाणा के ओपनर बल्लेेबाज नीतिन सैनी और राहुल दिवान ने दूसरी पारी की शुरुआत की। दोनों ओपनर बल्लेेबाज हरियाणा के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और नीतिन सैनी 2 और राहुल दिवान 5 रन बनाकर आउट हो गए। एसके बाद सन्नी सिंह और एए खोद ने टीम के स्कोर को 58 रन तक पहुंचा। सन्नी सिंह ने 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। आरआर दलाल ने 16, एस राणा 29 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन का मैच समाप्त होने तक हरियाणा ने 68 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बना लिए थे। एए खोद 56 और अमित मिश्रा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। उड़ीसा के गेंदबाज बी मोहिंती ने 18 ओवर में 2 विकेट, ए मांगेराज ने 15 ओवर में 2 विकेट और बीबी सामांतेरे ने 14 ओवर में 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed