फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तोशाम में विकास के लिए 10 करोड़ रुपये

तोशाम में विकास के लिए 10 करोड़ रुपये

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। चौ. सुरेंद्र सिंह स्मृति रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को तोशाम के लिए विकास का पिटारा खोल दिया। उन्होंने तोशाम में 50 बिस्तर का अस्पताल बनवाने की घोषणा करने के साथ ही खानक में ईएसआई अस्पताल बनवाने की भी घोषणा की और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को क्षेत्र में अनेक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ स्मृति रैली में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, रैली की आयोजक किरण चौधरी और उनकी बेटी सांसद श्रुति चौधरी भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री ने स्मृति रैली की आयोजक व प्रदेश की जन स्वास्थ्य और आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी द्वारा रखी गई मांगों को यथासंभव पूरा करवाने का भरोसा भी दिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बंसीलाल और सुरेंद्र सिंह के साथ बिताए समय की यादों को सांझा करते हुए प्रदेश में विकास के आंकड़ों का भी खुलासा किया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि चौटाला शासन के दौरान 1999 से 2005 तक जिला भिवानी में विकास के लिए 618 करोड़ 31 लाख 59 हजार खर्च किए गए जबकि उनकी सरकार ने 2005 से अब तक जिले में चार हजार करोड़ 54 लाख 6 हजार खर्च किए हैं। इसी तरह तोशाम में 1999 से 2005 तक 138 करोड 56 लाख 72 हजार खर्च किए, जबकि मौजूदा प्रदेश सरकार ने 2005 से अब तक 746 करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपये खर्च किए है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हांसी बुटाना लिंक नहर के कार्य को पूरा करने में विपक्ष रोड़े अटका रहा है। मुख्यमंत्री ने वादा किया की वे पानी का समान बंटवारा करके रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कुलदीप बिश्नोई का नाम लिए बगैर निशाना साधा कि ‘जिन लोगों ने स्व. बंसीलाल से कांग्रेस छुड़वाई मैंने उनकी कांग्रेस छुड़वा दी।’
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, विधानसभा अध्यक्ष छतर सिंह चौहान, पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान, जेपी दलाल, अरुणभ चौधरी, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, जगदीप सांगवान, राजकुमार धनखड, कृष्ण लेघां, सुभाष बापौडा, महेंद्र नंबरदार, जेपी हसानिया, एडवोकेट राकेश नेहरा, सज्जन संडवा, सुनील महता, पतराम काटिया, राजकुमार बागनवाला, उमेश बागनवाला, अनिल झांवरी, रमेश पंघाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का किया शुभारंभ
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कस्बे में 10 करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपए की लागत से बनाए जा रहे चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल आईटीआई व हॉस्पिटीलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने तहसील चौक पर चौ. बंसीलाल व सुरेंद्र खेल परिसर के नजदीक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा 18 करोड़ 52 लाख 29 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सात किलोमीटर लंबे बाईपास की आधारशिला व हॉस्पिटीलिटी ब्लॉक का उद्घाटन रैली स्थल पर ही किया। सिवानी कस्बावासियों को लगभग 22 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत के सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा 10 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले द्वितीय जलघर का रैली स्थल से शुभारंभ भी किया।

शिंदे ने दिलाया हरसंभव सहयोग का भरोसा
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस मौके पर कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। वीरों की वीरता का ख्याल रखते हुए उन्होंने पैरा मिलिट्री सर्विस को एक्स सर्विस का दर्जा दिया है। शिंदे ने सांसद श्रुति चौधरी और जन स्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी नाम लेते हुए कहा कि वे उन्हें जो भी काम बताएंगी जनता के लिए वह जरूर पूरा करेंगे। चौ. सुरेंद्र सिंह के बारे में शिंदे ने यादों का सांझा करते हुए कहा कि वह किसानों के सच्चे हितैषी थे।

बंसीलाल ने रखी प्रदेश की नींव : किरण चौधरी
जन स्वास्थ्य और आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने प्रदेश की नींव रखी। प्रदेश में स्कूलों, बिजली, पानी, सड़कों का जाल बिछाया। मुख्यमंत्री आज उन्हीं पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को बरगला कर वोट लेने के बाद ये लोग मुड़कर नहीं देखते। सांसद श्रुति चौधरी ने भावुकता भरा भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भिवानी उनका घर है। उनके पिता-दादा की कर्मभूमि व जन्म भूमि उसे उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed