{"_id":"86-46004","slug":"Rohtak-46004-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर लुटेरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर लुटेरों की नजर
Rohtak
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। शनिवार देर सांय गांव मोरवाला स्थित पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। डीएसपी ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे चरखी दादरी-दिल्ली प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप को बदमाशों ने निशाना बनाया। दो बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी मांगेराम से रुपयों का बैग सौंपने को कहा। मांगेराम द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्तौल निकाला और हवाई फायर किया। भयभीत मांगेराम ने दराज की चाबी बदमाशाें को सौंप दी। बदमाश पंप के आफिस के मेज से करीब एक लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। बदमाश दिल्ली रोड की ओर गांव बिगोवा के रास्ते से भागे। मांगेराम ने अपने मालिक को सूचना दी। इस बीच पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। चरखी दादरी से डीएसपी बिजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए और इलाके की नाके बंदी करवाई। पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी मांगेराम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से नगदी लूटी
रेवाड़ी। गांव पाली के फाटक के पास जगसन आटो फ्यूल पेट्रोल पंप पर शनिवार को सुबह 8 बजे नकाबपोश बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाश रिवाल्वर के नोक पर सेल्समैनों से लगभग 33 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोसली की डीएसपी धनपति देवी, थाना खोल प्रभारी जगमाल सिंह और कुंड चौकी प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच। सुबह 8 बजे के करीब नकाबपोश दो बदमाश रेवाड़ी की तरफ से बाइक पर सवार होकर पैट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने दो सेल्समैनों के गर्दन पर रिवाल्वर तान दी और नगदी छीन ली। बदमाशों ने सेल्समैनों से लगभग 33 हजार रुपये की राशि छीन ली।