फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जूता सुंघाना नहीं मिर्गी का इलाज : डा. सांगवान

जूता सुंघाना नहीं मिर्गी का इलाज : डा. सांगवान

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसएस सांगवान ने कहा कि मिर्गी के इलाज के लिए किसी बाबा या झाड़-फूंक करने वाले के बहकावे में नहीं आना चाहिए। मिर्गी कोई लाईलाज बीमारी नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा आता है तो न तो उसे पानी पिलाना चाहिए और न ही जूता आदि सुंघाना चाहिए। उसे सीधे लेटा कर डाक्टर के पास लेकर जाना चाहिए।
विज्ञापन

वे शनिवार को विश्व मिर्गी दिवस पर न्यूरोलॉजी ओपीडी में मरीजों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिर्गी के रोगी को कार या स्कूटर नहीं चलाना चाहिए। इससे वे खुद के साथ अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकते हैं। डॉ. चांद सिंह ढुल ने बताया कि लोगों को मिर्गी के प्रति काफी भ्रांतियां होती हैं। इन भ्रांतियोें को दूर करने के लिए पीजीआईएमएस की न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मनोरोग विभागाध्यक्ष डा. राजीव गुप्ता और डा. पवन ने बताया कि किसी भी मिर्गी के मरीज को खुद अपनी दवाई बंद नहीं करनी चािहए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक चौहान, डा. प्रवीण मल्होत्रा, डा. सुरेखा डाबला, डीएमएस डा. बिजेंद सिंह, ईशवंती मलिक, बादाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed