फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Portraits of 'Surya Kavi' Dada Lakhmi Chand will be displayed in all offices of SUPVA.

Rohtak News: सुपवा के सभी कार्यालयों में लगाई जाएंगी सूर्य कवि दादा लख्मीचंद की तस्वीरें

Mon, 24 Aug 2026 05:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Portraits of 'Surya Kavi' Dada Lakhmi Chand will be displayed in all offices of SUPVA.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के सभी कार्यालयों में अब सूर्य कवि दादा लख्मीचंद की तस्वीरें लगाई जाएंगी। कुलपति अमित आर्य ने डीन, एफसी और सभी विभागाध्यक्षों को ये तस्वीरें सौंपी हैं। यह पहल प्रदेश की महान सांस्कृतिक परंपरा और लोक विरासत के सम्मान में की गई है।



कुलपति अमित आर्य ने बताया कि सुपवा में दादा लख्मीचंद के नाम पर स्थापित होने के बावजूद उनके कार्यालयों में उनकी कोई तस्वीर नहीं थी। विश्वविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा जरूर है। जहां शुभ कार्यों से पहले माल्यार्पण किया जाता है।
विज्ञापन

दादा लख्मीचंद ने हरियाणा की लोक संस्कृति, लोकगीत और सांग परंपरा को समृद्ध किया। उनकी रचनाएं हरियाणवी समाज की जीवनशैली, लोकभाषा और मानवीय भावनाओं को दर्शाती हैं। उनकी कला और विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित आर्य ने कहा कि कार्यालयों में दादा लख्मीचंद की फोटो लगाना हरियाणवी संस्कृति व अपनी लोक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पहल कर्मचारियों में अपनी मिट्टी, भाषा और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना पैदा करेगी। रजिस्ट्रार गुंजन मलिक मनोचा ने कहा कि दादा लख्मीचंद की तस्वीर हमें अपनी जड़ों को याद रखने, भाषा पर गर्व करने और संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed