फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Explained the process of getting a voter ID card made.

Rohtak News: मतदाता पहचानपत्र बनवाने की प्रक्रिया बताई

Mon, 24 Aug 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Explained the process of getting a voter ID card made.
सांपला। सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता पहचानपत्र पंजीकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। यह अभियान पहचान पत्र प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्या संतोष हुड्डा के मार्गदर्शन में चला। कार्यक्रम संयोजक वर्षा ने छात्राओं को मतदाता पहचानपत्र बनवाने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने पात्रता संबंधी आवश्यकताओं और मतदाता सूची में नाम सत्यापन की जानकारी दी। छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप और अन्य आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना था। छात्राओं से अपने पात्र परिवारजनों व मित्रों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। संतोष हुड्डा ने बताया कि यह अभियान निर्वाचन संबंधी साक्षरता व लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed