{"_id":"86-45939","slug":"Rohtak-45939-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय सिंह हत्याकांड के दो आरोपी कोटपुतली में दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय सिंह हत्याकांड के दो आरोपी कोटपुतली में दबोचे
Rohtak
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव नांगल सिरोही में सात नवंबर को हुई अभय सिंह नामक युवक की हत्या के आरोप में सीआईए नारनौल ने शुक्रवार को गांव खायरा निवासी प्रवीन व नांगल सिरोही निवासी धर्मबीर उर्फ टाइगर को कोटपुतली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि अभय सिंह हत्याकांड मामले में 11 लोगों पर अभियोग दर्ज किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सीआईए स्टाफ नारनौल की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रवीण व धर्मबीर उर्फ टाइगर कोटपूतली जेल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मकान में छुपे हैं। सूचना के आधार दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है।