{"_id":"86-45866","slug":"Rohtak-45866-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने ट्रेन में मिला सूटकेस लौटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने ट्रेन में मिला सूटकेस लौटाया
Rohtak
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे पुलिस नारनौल ने ट्रेन में मिले सूटकेट को बुधवार को उसके मालिक को लौटा दिया। इसके लिए सूटकेस मालिक ने नारनौल के रेलवे स्टाफ का धन्यवाद दिया। जीआरपी इंचार्ज श्याम सुंदर शर्मा, कृष्ण, सुरेेंद्र, आशा और सुनीता बीती रात नारनौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग कर रहे थे। रात 8: 40 बजे नारनौल पहुंची ट्रेन की चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस को एक डिब्बे में एक संदिग्ध सूटकेस मिला। पुलिस ने डिब्बे में सवार लोगों से पूछताछ की लेकिन सूटकेट मालिक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद रेलवे पुलिस ने सूटकेट को ट्रेन से नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे बाद नीमकाथाना जीआरपी से उन्हें फोन पर किसी सवारी का सूटकेट गाड़ी में छूट जाने की सूचना मिली। जीआरपी इंचार्ज श्याम सुंदर शर्मा ने सूटकेट उनके पास होने की बात कह उसके मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर सूटकेट मालिक मोहम्मद विलास निवासी कसाई मार्केट सीकर बताया। मोहम्मद विलास ने बताया कि सूटकेस में 60 हजार रुपये की नगदी, पासपोर्ट, आरसी और कपड़े थे।
विज्ञापन