{"_id":"86-45865","slug":"Rohtak-45865-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक विजेता प्रेमलता को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक विजेता प्रेमलता को किया सम्मानित
Rohtak
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खिजुरी पंचायत की ओर से पंचकूला में आयोजित 26वें हरियाणा ओलंपिक खेलों के एथलीट वर्ग में स्वर्ण पदक पाने वाली खिलाड़ी प्रेमलता को सम्मानित किया गया। गांव के राजकीय विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सुमेर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत ने कन्या भ्रूण हत्या की समस्या को समाप्त करने की शपथ भी ली।
गांव खिजुरी के उमराव सिंह की पुत्री ने एथलीट वर्ग की 14 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह केवल गांव व जिले के लिए ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। ग्राम पंचायत ने भ्रूण हत्या की समस्या को समाप्त करने की शपथ लेते हुए भविष्य में लड़कियों को पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया।
ग्रामीणों ने जिला खेल अधिकारी के सामने खेल स्टेडियम बनवाने और गांव के खिलाड़ियों को सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा गया। स्कूल के मुख्य शिक्षक और विद्यार्थियों ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देकर उसका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के उप अधीक्षक प्रदीप कुमार, सरपंच मुकेश कुमार, मुख्य शिक्षक लाल सिंह, सुंदर लाल, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, पूर्व पंच लक्ष्मण सिंह, उमराव सिंह, पंच रविंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, सत्यपाल सिंह, रोहताश कुमार, गुगन सिंह, बाबूलाल, नंदलाल, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।