{"_id":"86-45786","slug":"Rohtak-45786-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड मेकिंग व दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड मेकिंग व दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित
Rohtak
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लिटल एंजल स्कूल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत कार्ड मेकिंग और दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूली छात्र योगेश, लक्ष्य, भविष्य, जतिन, महक, आकाश, सन्नी, दीपक, अनुराग, पंकज, सृष्टि, मनीषा, योजित, अखिल, रितु व निखिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अरविंद, मुस्कान, मुकुल, भूपेश, अजीत, मोनिका, जनप्रिया, भूमिका, अंजलि, साहिल, साक्षी, चेतना, पूजा, अंजू व सीमा ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। निधेश, अंशु, रितिक, रिशिता, कोमल, मानसी, शालू, नंदिता, श्वेता, मिताक्षी,अंजलि, सुमन व शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य केएम डागर व उप प्राचार्या पूनम भाटिया ने स्कूली बच्चों की इस प्रतियोगिता में की गई मेहनत की सराहना की। संचालक जगपाल गुलिया व जयदेव दहिया ने प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड व दीयों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अध्यापक कपिल शर्मा, मुकेश शर्मा, अंजना यादव व रेणु भी उपस्थित थीं।