फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक से चांदनी चौक का शीशगंज गुरुद्वारा उड़ाने की धमकी

रोहतक से चांदनी चौक का शीशगंज गुरुद्वारा उड़ाने की धमकी

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। गांव सुनारिया से किसी ने रविवार को दिल्ली पुलिस को फोन कर धमकी दी कि चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारे को उड़ा दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने इस बारे में रोहतक पुलिस को सूचना दी। इस पर रोहतक पुलिस और दिल्ली से आईबी की विशेष टीम रोहतक पहुंच गई। पुलिस ने सुनारिया गांव के निवासी राजबीर पुत्र रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि जिस फोन नंबर से कॉल की गई वह इसी के नाम पर रजिस्टर्ड था। पूछताछ में राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल 18 सितंबर को खो गया था। पुलिस राजबीर के बयानों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सुनारिया में माडर्न जेल भी है।
विज्ञापन

रविवार शाम को दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन आया कि चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारे को उड़ा दिया जाएगा। जिस फोन नंबर से यह धमकी दी गई उस फोन की लोकेशन रोहतक के गांव सुनारिया की पाई गई। इस पर दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस को सूचना दी। साथ ही, दिल्ली से आईबी की विशेष टीम रोहतक पहुंच गई और रोहतक पुलिस से संपर्क किया। गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। शिवाजी कालोनी पुलिस और अपराध जांच शाखा की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक तुलाराम भी सुनारिया पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया। शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना मिलने के बाद वे जांच पड़ताल के गांव पहुंचे और अब मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। उधर, दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारे में भी दिल्ली पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और सुरक्षा कड़ी कर दी।
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed