फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   99 thousand 998 rupees withdrawn from the account of the youth of Kalanaur

कलानौर के युवक के खाते से निकाले 99 हजार 998 रुपये

Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
99 thousand 998 rupees withdrawn from the account of the youth of Kalanaur
हिसार रोड स्थित फैक्टरी में काम करने वाले युवक के खाते से किसी ने 99 हजार 998 रुपये निकाल लिए। युवक सुबह उठा तो मोबाइल में तीन बार में पैसे निकासी के मैसेज मिले। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कलानौर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक स्थित फैक्टरी में काम करता है। उसने निजी फाइनेंस कंपनी से 1 लाख 98 हजार रुपये का लोन लिया था। 4 मई की सुबह उठा तो उसके खाते में तीन मैसेज मिले, जिसमें बताया गया था कि खाते से पहली बार में 49 हजार 999, दूसरी बार में 24 हजार 999 व तीसरी बार में 25 हजार रुपये निकाले गए थे। किसी अनजान व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से रुपये निकाले हैं। उसके पास किसी का न फोन तो फोन आया था, न ही ओटीपी। वह बैंक का कई चक्कर काट चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed