फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   94 positive for one day in Rohtak, two deaths, recovery rate 79.18 percent

रोहतक में पहली बार एक दिन में 94 पॉजिटिव, दो की मौत, रिकवरी दर 79.18 फीसदी

Sat, 05 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
94 positive for one day in Rohtak, two deaths, recovery rate 79.18 percent
जिले में कोरोना अनलॉक नहीं अनकंट्रोल होता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक दिन में पहली बार 94 पॉजिटिव केस मिले। वहीं दो संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अगर मरीज मिलने की गति यही रही तो सितंबर अंत तक आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच जाएगा। अगस्त माह में 1532 लोग संक्रमण की चपेट में आए यानि औसतन 49 मरीज रोजाना मिले। वहीं अब सितंबर के चार दिनों में 274 मरीज सामने आ चुके हैं यानि औसतन 68 पॉजिटिव केस मिले। अब तक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3330 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल 654 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 45 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 611 होम आइसालेट किए गए हैं। विभाग की ओर से अब तक 81690 सैंपल जांचे गए, इनमें से 4 फीसदी आबादी संक्रमित मिली। वहीं शुक्रवार को 52 मरीजों ने कोरोना को हराया। अब तक 2637 मरीज ठीक हो चुके हैं यानि रिकवरी दर 79.18 फीसदी है। शुक्रवार को नया पड़ाव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग और शक्ति नगर के 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक जिले में 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सितंबर के आंकड़ों पर नजर
तिथि रोगी स्वस्थ
1 सितंबर 75 41
2 सितंबर 34 58
3 सितंबर 71 62
4 सितंबर 94 52
यहां-यहां मिले संक्रमित
कलानौर का बिजनेसमैन, कन्हेली का बारबर शॉप संचालक, महम का टीचर, अठगामा भवन की गृहिणी, सेक्टर-दो में इंजीनियर, दो टीचर, सेवानिवृत्त कर्मचारी, सेक्टर-14 का बिजनेसमैन, जसिया की गृहिणी व किसान, जनता कॉलोनी की दो गृहिणी, शुगर मिल का मैनेजर, सेवादार, तेज कॉलोनी की गृहिणी, शिवाजी कॉलोनी का बिजनेसमैन, इंद्रा कॉलोनी का बैंककर्मी, कायस्तान मोहल्ला की दो छात्रा, छात्र व सेल्समैन, पटेल नगर की टीचर, हरिनगर का अधिवक्ता, एसबीआई का अकाउंटेंट, बड़ा बाजार का मैनेजर, शुगर मिल का लिपिक, पटेल नगर की छात्रा, कमला नगर का मेकैनिक, राजेंद्र नगर का डॉक्टर, प्रेमनगर का बिल्डर, जगदीश कॉलोनी का छात्र, तीन गृहिणी, बिजनेसमैन, सरकारी कर्मचारी, गुरुचरणपुरा की गृहिणी, बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी का निजी कर्मचारी, सिंहपुरा कलां की गृहिणी, बाबरा मोहल्ला की गृहिणी, आर्य नगर का दो निजी कर्मचारी, सेक्टर-4 की महिला टीचर व गृहिणी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी, सेक्टर-3 की महिला टीचर, जींद रोड पर कर्मचारी, बोहर की गृहिणी, जैन कांप्लेक्स में दो कर्मचारी, लाहली का किसान, सेक्टर-1 की महिला व सेवानिवृत्त कर्मी, डीएलएफ का छात्र, संत नगर का व्यक्ति, बुजुर्ग, पीर जी मोहल्ला का व्यक्ति, बुजुर्ग प्रेम नगर चौक पर महिला डॉक्टर, आजाद नगर का डॉक्टर, प्रेम नगर का बैंककर्मी, गांधी कैंप का व्यक्ति, खेड़ी कलानौर की गृहिणी, जींद बाईपास चौक पर टेलीकॉलर, पटेल नगर का बिजनेसमैन, भरत कॉलोनी का जेई, पुराना हाउसिंग बोर्ड का व्यक्ति, गांधी नगर में मेडिकल स्टोर संचालक, कमला नगर की गृहिणी, शिवाजी कॉलोनी का बिजनेसमैन, सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की महिला डॉक्टर, आर्य नगर का निजी कर्मचारी, किला रोड की पीएचडी छात्रा, हुडा कांप्लेक्स की बिजनेसमैन, मेडिकल कैंपस की गृहिणी, एमबीबीएस इंटर्न, खरैंटी का पुलिस कर्मचारी, सेक्टर-8 की लड़की, अजुर्न नगर का दुकानदार, शिवम इनक्लेव की गृहिणी, रामगोपाल कॉलोनी में निजी कर्मचारी, टीचर, घन्नीपुरा का दुकानदार, पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स, सुभाष नगर का बुजुर्ग, विशाल नगर का ऑपरेटर, सराय मोहल्ला का छात्र, किलोई की गृहिणी, बसाना का व्यक्ति, शाक्ति नगर का बुजुर्ग, नेहरू कॉलोनी का बिजनेसमैन संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed