फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्ले स्कूलों के पंजीकरण के अंतिम दिन तक 80 से ज्यादा प्ले स्कूलों ने किया पंजीकरण के लिए आवेदन

प्ले स्कूलों के पंजीकरण के अंतिम दिन तक 80 से ज्यादा प्ले स्कूलों ने किया पंजीकरण के लिए आवेदन

Wed, 01 May 2019 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्ले स्कूलों के पंजीकरण के अंतिम दिन तक 80 से ज्यादा प्ले स्कूलों ने किया पंजीकरण के लिए आवेदन
रोहतक। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के पास जिले में 79 प्ले स्कूलों का ही रिकार्ड है। विभाग ने जिले के प्ले स्कूल संचालकों को इन प्ले स्कूलों का पंजीकरण हासिल करने का मौका दिया। जिस पर मंगलवार शाम तक जिले के 80 से ज्यादा प्ले स्कूलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त जिले में ऐसे कई स्कूल मिलेंगे जो किसी गांव, मोहल्ले या किसी कॉलोनी में दो से तीन कमरों में छोटे स्तर पर चल रहे होंगे, जो कि अपना पंजीकरण हासिल ही नहीं करना चाहते हैं। इनकी संख्या 100 से भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के सभी प्ले स्कूलों को 30 अप्रैल तक पंजीकरण के लिए अप्लाई करने का समय दिया था। तय समय तक जिले के 80 से ज्यादा प्ले स्कूलों ने स्वयं को पंजीकृत करवाने के लिए आवेदन किया है। जबकि विभाग के पास जो प्ले स्कूलों की सूची थी। उस सूची के अनुसार जिले में 79 प्ले स्कूल हैं। इसमें से 14 स्कूल पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


जल्द जारी हो सकती है प्ले स्कूलों को पंजीकृत करने के संबंध में नई गाइड लाइन
जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र की मानें तो स्कूलों के पंजीकरण के मामले में विभाग की ओर से जल्द ही नई गाइड लाइन जारी की जा सकती हैं। इन गाइड लाइन के अनुसार प्ले स्कूलों को पंजीकृत करने के लिए प्रदेश भर में जिला अनुसार एक जैसे पद पर बैठे अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जा सकती है। यही कमेटी स्कूलों का निरीक्षण कर वहां पर बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई व मिलने वाली अन्य सुविधाओं का मुआयना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed