फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री

Sat, 09 Feb 2019 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल में गांव कुताना की जमीन पर आईडीसी हिसार रोड के दूसरे चरण के प्लॉट काटे गए थे। जिनमें जमकर बंदरबांट की गई थी। कार्य में पारदर्शिता न होने की वजह से कांग्रेस समर्थकों ने इसका लाभ उठाया और दाम बढ़ाकर प्लॉटों को बेच दिया गया था, लेकिन बाद में कोर्ट ने इस मामले में स्टे ऑर्डर जारी कर दिया और मामला अभी भी सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। वे शुक्रवार को मुल्तान भवन में ट्रांसपोर्ट नगर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। ग्रोवर ने कहा कि पारदर्शी तरीके से प्लाटों का आवंटन किया जाएगा।

छह माह में बनेगा दूसरा एलिवेटिड रोड
मंत्री ने इससे पहले कच्चा बेरी रोड पर नारियल तोड़कर एलिवेटिड रोड के दूसरे चरण के कार्य का शुभारंभ किया। ग्रोवर ने कहा कि कच्चा बेरी रोड पर बनने वाले ऐलिवेटिड रोड का निर्माण कार्य लगभग छह माह में पूर कर दिया जाएगा। इस रोड के निर्माण से कच्चा बेरी रोड पर लंबे समय तक रेलवे फाटक बंद रहने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस रोड का लाभ जनता कॉलोनी, सब्जी मंडी क्षेत्र व आसपास के गांवों के लोगों को मिलेगा। क्योंकि इसका जुड़ाव अंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक बने एलिवेटिड रोड से होगा। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश भाटिया, राजेश लुम्बा टीनू, पार्षद राजू सहगल, रमेश बोहर, कोमल धींगड़ा, सरदार गुरूचरण बिंदरा, विनोद जैन, सतबीर नैन, चौधरी सतपाल सिंह, अमरजीत दांगी व अमरदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed