फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर प्रत्येक वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये

शहर प्रत्येक वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये

Thu, 06 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहर प्रत्येक वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन

सिरसा। अब शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के 50 लाख रुपये विकास कार्य पर खर्च किए जाएंगे। पार्षद अपनी लैटरपेड पर हस्ताक्षर करके हाउस को देगा और वहीं काम पास होंगे। ऐसे में पूरे शहर के 31 वार्डों में करीब 15 करोड़ 50 लाख रुपये गलियां बनाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एक महीने में हाउस की एक बैठक अवश्य होगी। कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे हाउस की बैठक हुई। जिसमें करीब नौ एजेंडों पर चर्चा हुई। जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। बैठक का संचालन ईओ वीरेंद्र सहारण ने किया। बैठक में 31 में से 28 पार्षद मौजूद थे। बैठक में हर वार्ड की सड़क के पेच वर्क के लिए पांच से दस लाख रुपये भी अतिरिक्त मंजूर हुए है।
कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि शहर में कुल 31 वार्ड है। हर एक वार्ड में 50 लाख लगाने का प्रस्ताव रखा है। बाहरी क्षेत्र में थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च किया जाना चाहिए। साथ ही गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के चारों ओर गलियों की मरम्मत के लिए फैसला किया गया। हाउस ने इस पर सहमति दी। कार्यकारी प्रधान ने दूसरे एजेंडे पर चर्चा करते हुए कहा कि शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों पर लगी सोडियम लाइटों को एलईडी में बदला जाएगा। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एक स्ट्रीट लाइटों का खर्च करीब 3500 रुपये है। करीब दस हजार स्ट्रीट लाइटें है। ईओ वीरेंद्र सहारण ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों पर मीटर भी लगाए जाएंगे और एलईडी स्ट्रीट लाइटों पर करीब तीन करोड़ खर्च होंगे। हाउस ने स्वीकृति दी। पार्षदों ने पूछा कि पुरानी लाइटों का क्या किया जाएगा। तब चर्चा की गई कि जो एजेंसी यह कार्य करेंगी उसे ही पुरानी लाइटें बेची जाए या फिर नीलामी करवाई जाए। इसके अतिरिक्त नए बस क्यू शेल्टर लगाने, मार्केट एरिया में स्थित शौचालयों पर सफाई व्यवस्था रखने के लिए चार्ज लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

नए नप कार्यालय के लिए पांच करोड़ 80 लाख का बजट पास
नए एमसी ऑफिस की जगह पर पार्षद एक मत नहीं हुए। पार्षदों का कहना है कि एमसी कार्यालय बरनाला रोड पर होना चाहिए। लेकिन ईओ ने कहा कि एमसी के पास जगह केवल खैरपुर में है। इसलिए वहीं पर ही बनाया जा सकता। इमारत के लिए पांच करोड़ 80 लाख खर्च करने का बजट सेंशन कर दिया गया। प्रधान रणधीर और ईओ ने कहा कि यह इमारत को कंडम घोषित किया जा चुका है। इसलिए यहां पर बैठना खतरा है। तब पार्षद नारायाण पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का कथन है कि जिस देश का राजा महलों में रहता है, उस देश की जनता झोंपड़ी में रहती है। जिस देश का राजा झोंपड़ियों में रहता है। उसकी जनता महलों में रहती है। उनके कथन का तात्पर्य था कि एमसी इमारत पर पैसा खर्च न किया जाए। जगह पर सहमति न बनने के कारण अगली मीटिंग तक पेंडिंग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा के पार्कों पर खर्च होंगे 33 लाख
प्रधान रणधीर सिंह ने कहा हुडा के पार्कों पर 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नप के क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक पार्क पर तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्षद रीना सेठी ने कहा कि पार्क में सोलर प्लेट लगाई जाए। लेकिन पार्षद विकास जैन ने कहा कि सोलर प्लेट के चोरी होने का खतरा है। शहर में डस्टबिन के आगे गेट लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी पशु अंदर आकर गंदगी को फैलाएं। प्रधान रणधीर ने कहा कि 50 नई रेहड़ियां खरीदी जा रही है। इस पर करीब साढ़े सात लाख रुपये खर्च होंगे। एक लाख रुपये मरम्मत के लिए अलग से रखे जा रहे हैं।
आटो मार्केट के विकास के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर
पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों को लेकर कहा कि ठेकेदार के टेंडर को रद्द किया जाए। ईओ ने कहा कि हम नहीं कर सकते। ठेकेदार ने 33 प्रतिशत माइनस में ठेका लिया है। यदि वह काम शुरू नहीं करता और खुद ही ठेका छोड़ देता है, तब दो लाख की सिक्योरिटी वापस नहीं की जाएगी। स्ट्रीट लाइटों ठीक करवाने के लिए दो महीने के लिए दस कर्मचारी आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से हायर करने पर सहमति बनी। पार्षद विकास जैन ने कहा कि दस हाई मास्ट लाइट लगानी थी, उसका क्या हुआ। तब पार्षद जश्न इंसा ने कहा कि हर वार्ड में एक एक हाई मास्ट लाइटों लगनी चाहिए। कार्यकारी प्रधान ने इस बात का समर्थन किया और कहा कि हर पार्षद अपने क्षेत्र का चौंक बताएं। फिर सर्वे किया जाएगा। लेकिन क्षेत्र अनप्रूवड नहीं होना चाहिए। साथ ही आटो मार्केट के सीवरेज और सड़क के लिए दो करोड़ रुपये खर्च करने, एमसी कार्यालय के लिए पांच लाख का नया जनरेटर खरीद करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद पार्षद ने थेहड का दोबारा से सर्वे करवाने के लिए हस्ताक्षर करवाए, ताकि डीसी को दोबारा से सर्वे करवाने के लिए अनुरोध किया जा सकें।
कौशल्या वर्मा ने आते ही कहा मुझे नहीं मिलीी मीटिंग की सूचना,
हाउस की बैठक चल रही थी। आधे से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा हो चुकी थी। तभी पार्षद कौशल्या वर्मा आई और उन्होंने कहा कि बैठक की उन्हें जानकारी नहीं दी। ये गलत है। कार्यकारी प्रधान ने एकाउंट ऑफिसर से पूछा, तब उसने रिकार्ड चैक किया तो देखा की पत्र भेजा हुआ है। बाकायदा पत्र पर पार्षद की बहू के हस्ताक्षर है। तब कौशल्या वर्मा ने माना कि उन्हें घर वालों से ही जानकारी नहीं मिली।

कोट्स
बैठक में हर वार्ड में 50 लाख रुपये की गलियां बनाने कजे लिीए बनाने के लिए बजट मंजूर किया है। आउटछ एरिया में यह राशि थोड़ी बढ़ सकती है। सड़क के पेच वर्क के लिए पांच से दस लाख र पये प्रति वार्ड हाउस ने पास किए है।
रणधीर सिंह, कार्यकारी चप्रधान, नप सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed