फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेक्टर तीन में बनेगा हर्बल पार्क

सेक्टर तीन में बनेगा हर्बल पार्क

Sun, 22 Jul 2018 06:20 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर तीन में बनेगा हर्बल पार्क
फोटो सहित........
विज्ञापन


सेक्टर 3 में 35 लाख की लागत से बनेगा हर्बल पार्क
: सहकारिता मंत्री ने पार्क व सड़क के सौंदर्यीकरण का किया शुभारंभ
: बोले, कांग्रेस सरकार ने मांग पर नहीं दिया ध्यान
: पार्क में लगेंगे विशेष श्रेणी के पौधे
: जीआरसी स्टोन से बनेगा फुटपाथ
: रेन वाटर प्रोजेक्ट भी पार्क में होगा स्थापित

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के सेक्टर 3 में 35 लाख की लागत से हर्बल पार्क बनाया जाएगा, जिसमें विशेष श्रेणी के पेड़-पौधे लगाये जायेंगे और सैर करने के लिए जीआरसी कोबल स्टोन का फुटपाथ बनाया जायेगा। पार्क में लोगों के बैठने के लिए एक छतरी बनाई जायेगी। साथ ही रेन वाटर प्रोजेक्ट भी बनाया जायेगा, जिसमें बरसात के पानी को इक्कठा करके उसे रिचार्ज के लिए जमीन के नीचे ले जाया जायेगा। शनिवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने पार्क का शिलान्यास करते हुए यह सूचना दी।

ग्रोवर ने बताया कि हर्बल पार्क से सैक्टर 3 व आसपास के क्षेत्र का वातावरण और भी बेहतर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेक्टर 3 में पार्क के निर्माण की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय में भी ज्ञापन देकर पार्क बनाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने लोगों की इस मांग पर कतई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


30 लाख में होगा सड़क का सौंदर्यीकरण, दोनों तरफ लगेंगी जीआरसी टाइल
वहीं, मंत्री ने सेक्टर 3 में ही रोड के सौंदर्यीकरण के कार्य का भी शुभारंभ किया। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में निगम 30 लाख रुपये खर्च करेगा। इस कार्य को तीन सप्ताह में पूरा कर लिया जायेगा। रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर जीआरसी टायल लगाई जायेगी। रोड के बीच में विशेष प्रकार के पौधे लगाकर जाली लगाने का कार्य भी किया जायेगा। इस मौके पर निगम आयुक्त आरएस वर्मा व डीटीपी केके वार्ष्णेय व भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी बोहर में खर्च होंगे पांच करोड़
वहीं, शाम को सहकारिता मंत्री गढ़ी बोहर पहुंचे और गांव में पार्क बनाने, जोहड़ की चहारदीवारी बनाने, वाल्मीकि चौपाल बनाने, गलियां बनाने, नाला व पंप स्टेशन बनाने, पेयजल व सीवरेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिये और कहा कि इन कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि न केवल बोहर व गढ़ी बोहर बल्कि साथ लगते गांव खेड़ी साध व बलियाना में भी करोड़ों रुपये खर्च करके विकास कार्य करवाये गये है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन न बेचने का आग्रह करते हुए कहा कि केएमपी के चालू हो जाने के बाद जमीनों की कीमत और बढ़ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed