{"_id":"5b32a8234f1c1bf86e8ba197","slug":"91530046499-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष का होर्डिंग उतारने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष का होर्डिंग उतारने का मामला
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा व तंवर गुट में होर्डिंग के विवाद का मामला, जांच कमेटी पहुंची रोहतक
जांच से पहले नकाबपोश ने पेट्रोल डालकर फूंकी तंवर समर्थक की कार
हुड्डा के करीबी पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यालय की बजाए बंद कमरे में रखा पक्ष
: 45 मिनट पार्टी कार्यालय में इंतजार करती रही जांच टीम, तंवर समर्थकों ने जमकर निकाली भड़ास
: बोले, पूरे प्रदेश में डाक्टर अशोक तंवर का लगा होर्डिंग, रोहतक में क्यों नहीं
: बतरा बोले, मैं नहीं गया कहीं, न ही करूंगा कोई टिप्पणी
: जांच कमेटी के चेयरमैन बोले, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, दोनों पक्षों ने रखा पक्ष, एक सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नौ दिन पहले 18 जून को कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में राहुल गांधी के जन्म दिन पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को होर्डिंग लगाने व बाद में हटाने को लेकर हुड्डा व तंवर गुट में कहासुनी हुई। तंवर की हिदायत पर गठित तीन सदस्यीय मंगलवार को जांच करने रोहतक पहुंची, लेकिन टीम के आने से छह घंटे पहले तंवर समर्थक एवं युवा कांग्रेस की जींद इकाई के उपाध्यक्ष रोहित दलाल की कार को एक नकाबपोश युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज किया है।
पार्टी कार्यालय में नहीं आए बतरा, 45 मिनट इंतजार करती रही जांच टीम
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अशोक तंवर ने होर्डिंग मामले की जांच के लिए पूर्व मंत्री बिजेंद्र उर्फ बिल्लू कादयान की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा व फरीदाबाद से पार्टी नेता ज्ञानचंद आहूजा शामिल किए गए थे। कमेटी ने मंगलवार को दोनों पक्षों को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में पक्ष रखने के लिए बुलाया था। तंवर गुट की तरफ से लीगल सैल के पदाधिकारी एडवोकेट नरेंद्र कौशिक, मनोज वशिष्ट, सुनील शर्मा, कूपर सिंह व कुलताज सिंह पहुंच गए। सभी ने बारी-बारी से पूरे घटनाक्रम के बारे में कमेटी को विस्तार से बताया। किस तरह से प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अशोक तंवर को होर्डिंग उतार दिया गया। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। हालांकि नरेंद्र कौशिक ने यह भी कहा कि वे बतरा को व्यक्तितौर पर जानते हैं। विश्वास नहीं हो रहा कि वे ऐसे शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद कमेटी ने 45 मिनट तक पूर्व विधायक बतरा का पार्टी कार्यालय में इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए।
तिलियार पर रूम नंबर 101 में रखा बतरा ने लिखित में पक्ष
जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान ने बताया कि पार्टी कार्यालय में तंवर समर्थकों के बयान दर्ज करने के बाद जांच कमेटी के तीनों सदस्य तिलियार पर खाना खाने पहुंचे। उस समय पूर्व विधायक एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव भारत भूषण बतरा से बात हुई। बतरा तिलियार पर आकर पक्ष रखने के लिए सहमत हो गए। रूम नंबर 101 में उन्होंने कमेटी के तीनों सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही लिखित में अपना पक्ष रखा। कादियान के मुताबिक पत्र में पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया कि, किस तरह दोनों पक्षों में बातचीत हुई। हालांकि इसमें होर्डिंग किसने व क्यों हटाया इसका जिक्र नहीं है। 10 से 15 मिनट बाद ही बतरा वापस चले गए।
विज्ञापन
कहीं नहीं गया मैं, नहीं करूंगा कोई टिप्पणी
पूरे मामले में पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया। बात होने पर बतरा से पूछा गया कि जांच कमेटी रोहतक आई थी। क्या आपने पक्ष रखा है। बतरा ने कहा कि मैं कहीं नहीं गया और कोई टिप्पणी भी नहीं करूंगा।
तंवर समर्थक की पेट्रोल डालकर फूंकी टोयोटा फॉर्च्यूनर, सीसीटीवी में कैद
शहर के सेक्टर एक में तंवर समर्थक एवं युवा कांग्रेस जींद के उपाध्यक्ष रोहित दलाल की एक नकाबपोश युवक ने दीवार के ऊपर से मंगलवार तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर पेट्रोल डालकर टोयोटा फॉर्च्यूनर को आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक रोहित दलाल ने बताया कि वे मूलरूप से जींद जिले के गांव मेहरड़ा के रहने वाले हैं। उनका रोहतक के सेक्टर एक में भी मकान है। मंगलवार तड़के करीब 4 बजकर 50 मिनट पर किसी ने घर की डोर बैल बजाई। उसने उठकर देखा कि घर के अंदर खड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर में आग लगी हुई थी। उसने तुरंत परिजनों की सहायता से आग पर काबू पाया। गाड़ी के टायर व ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया।
दीवार पर चढ़कर फेंका पेट्रोल, सीसीटीवी कैमरे में कैद
रोहित ने बताया कि पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की की। साथ लगता मकान खाली पड़ा है। उसके अंदर से एक युवक नकाबपोश युवक दीवार पर चढ़कर पहले गाड़ी पर पेट्रोल डालता है। इसके बाद माचिस की जलती तिल्ली फेंका दिखाई दे रहा है। इसके बाद आग भभक उठती है। घटना से उसके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो गया है। पूरे मामले की जांच कर आरोपी को दबोचा जाए। पुलिस ने रोहित के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।