फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राम रहीम

राम रहीम

Thu, 24 Jan 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को मरते दम तक उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उसके हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले नजदीकियों पर पुलिस नजर रख रही है। वहीं, बीस नजदीकियों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि दो साल से उनका राम रहीम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बार-बार पूछताछ कर परेशान न किया जाए।
पुलिस को आशंका थी कि सजा के बाद राम रहीम के नजदीकी हिंसा फैला सकते हैं। पुलिस नजदीकियों की हर तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक के अलावा सिरसा, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, कैथल, भिवानी के राम रहीम के बीस नजदीकियों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि पिछले दो साल से उनका राम रहीम या फिर उसके डेरे से कोई लेना-देना नहीं है। जबकि 10 ने यह भी लिखकर दिया है कि वह पुलिस की हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


अभी भी नाकों पर पुलिस है तैनात
पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम को सजा के फैसले के बाद से सुनारिया जेल के आसपास अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। डीएसपी ताहिर हुसैन ने बुधवार को नाकों पर तैनात पुलिस सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed