फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निगम के जी का जंजाल बन जाएंगी 2 लाख 72 हजार की जिकजैक टाइल

निगम के जी का जंजाल बन जाएंगी 2 लाख 72 हजार की जिकजैक टाइल

Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
निगम के जी का जंजाल बन जाएंगी 2 लाख 72 हजार की जिकजैक टाइल
फोटो सहित........
विज्ञापन

फ्लैग : किला रोड पर जिकजैक टाइल लगाने का मामला
हेडिंग: निगम के जी का जंजाल बन जाएंगी 2 लाख 72 हजार की जिकजैक टाइल

: ठेकेदार ने तैयार किया ब्यौरा, बोले 17 हजार टाइल मंगवा चुका हूं किला रोड पर, एक टाइल की कीमत 16 रुपये
: निगम अधिकारी परेशान, आखिर कैसे निकाले समाधान
: मंत्री से मीटिंग के बाद ही फैसला संभव, मंत्री आठ अप्रैल के व्यापारी सम्मेलन में व्यस्त
: आयुक्त बोले, मौके का मुआयना करने के बाद लेंगे फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के किला रोड बाजार में जिकजैक टाइल लगाने का मामला निगम प्रशासन के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। टाइल लगा रहे ठेकेदार ने हिसाब लगाना शुरू कर दिया है। अब तक किला रोड बाजार में ठेकेदार 17 हजार टाइल मंगवा चुका है, जिसमें एक टाइल की कीमत 16 रुपये बताई जा रही है। इस तरह 2 लाख 72 हजार रुपये की टाइल निगम कहां लेकर जाए। अधिकारी इस बात को लेकर परेशान हैं। हालांकि फाइनल फैसला निगम आयुक्त सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत और मौके का मुआयना करके लेंगे। मंत्री आठ अप्रैल के व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त हैं।

बता दें कि किला रोड बाजार शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। करीब एक साल पहले मंत्री ने बाजार को नया रूप देने का फैसला लिया था। इसके चलते निगम की तरफ से दोनों तरफ नाले बनाने के लिए अलावा जिकजैक पॉलिसी टाइल लगाई जाएंगी। टाइलों के लिए 42 लाख रुपये का बजट रखा गया। ठेकेदार ने रविवार से काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन बुधवार को किला रोड प्रधान बिट्टू सचदेवा व अन्य व्यापारी निगम के अधिकारियों से मिले और टाइल न लगाने की मांग की। तर्क दिया कि इससे सड़क ऊंची उठ जाएगी, जिसके चलते बारिश में पानी दुकानों के अंदर घुसेगा।
विज्ञापन


बाजार के व्यापारी उनसे मिले थे। पूरे मामले की खुद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करेंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि बाजार में टाइल लगानी हैं या रबड़नुमा लेयर बिछेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप डागर, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed