फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सस्ती से महंगी शराब तैयार करने के पांचों आरोपी भेजे जेल, मुख्य अभियुक्त गिरफ्त से बाहर

सस्ती से महंगी शराब तैयार करने के पांचों आरोपी भेजे जेल, मुख्य अभियुक्त गिरफ्त से बाहर

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सस्ती से महंगी शराब तैयार करने के पांचों आरोपी भेजे जेल, मुख्य अभियुक्त गिरफ्त से बाहर
सस्ती से महंगी शराब तैयार करने के पांचों आरोपी भेजे जेल, मुख्य अभियुक्त गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बिना मार्का की सस्ती शराब से महंगी शराब तैयार करने के आरोपी पांचों युवकों को पुलिस ने सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, मुख्य अभियुक्त व मकान मालिक चरखी निवासी योगेश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जेल जाने से पहले पांचों युवकों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि चरखी गांव में वो पिछले दस रोज से नकली महंगी शराब की खेप तैयार कर रहे थे। आरोपी शराब चरखी तक लाने व आगे होने वाली सप्लाई को लेकर कुछ नहीं बता पाए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी योगेश ही सारे राज पुलिस के सामने खोलेगा। इससे पहले भी योगेश को सिटी थाना पुलिस ने ऐसे ही मामले में करीब एक साल पहले गिरफ्तार किया था।
ज्ञात रहे कि चरखी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर दादरी सीआईए टीम ने सस्ती शराब से महंगी शराब तैयार करने के गैर कानूनी खेल का भंड़ाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी व मकान मालिक चरखी निवासी योगेश मौके से फरार हो गया था। पुलिस पकड़ में आए आरोपी रावलधी निवासी बिट्टू व बलराम ने बताया कि वो तो पहली दफा इस खेल में शामिल हुए हैं जबकि अन्य तीन युवक नीमली निवासी विक्की, दिनेश व मनीष पहले भी पकड़े जा चुके हैं। ये पांचों युवक को पुलिस को बिना मार्का की शराब लाने व खेप तैयार होने के बाद इसकी सप्लाई को लेकर कुछ खास नहीं बता पाए। इन युवकों ने बताया कि योगेश ही बिना मार्का की शराब लाया था और उन्हें इस शराब को रॉयल स्टेग की बोतलों में भरने और इन पर लेबल लगाकर पेटी तैयार करने का काम सौंपा था। इन युवकों ने रविवार को भी पुलिस के सामने बताया था कि 100 पेटी तैयार करने पर उन्हें 2500 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

वर्जन::
पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी योगेश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जेल जाने से पहले आरोपियों ने बताया कि बिना मार्का की शराब योगेश ही लाया था और उसे ही आगे खेप भेजने की जगह की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed