फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सेहत दांव पर

नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सेहत दांव पर

Tue, 19 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सेहत दांव पर
शैलेश तिवारी
विज्ञापन

रोहतक।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 63वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे 26 राज्यों के 1400 खिलाड़ियों की सेहत आयोजकों ने दांव पर लगा दी है। खिलाड़ियों को जिस आटे से रोटी बनाकर दी जा रही है उसकी क्वालिटी एक्सपायर हो गई है। आटे की थैलियों पर लिखी पैकिंग डेट को मार्कर से बदला गया है।
हरियाणा को पहली बार नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। लेकिन प्रतियोगिता में इस्तेमाल खाद्य पदार्थों की सप्लाई में घोर लापरवाही सामने आई है। अमर उजाला टीम ने जब मेस में जाकर देखा तो पाया कि जिस सप्लायर से आटा मंगवाया गया है उसने थैली पर लिखी पैकिंग डेट को मार्कर से बदल दिया था। पैकेट पर 10/2017 प्रिंट डेट को बदलकर 12/2017 लिख दिया।
विज्ञापन

पीने को भी साफ पानी नहीं
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पानी पीने के लिए लगे वाटर कूलर की भी महीनों से सफाई नहीं हुई है। वाटर कूलर में गंदगी पड़ी है और जंग लगा है। हालांकि स्टेडियम में कैंपर से आरओ का पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब आटे से होगा पेट खराब
एक्सपारी डेट के बाद आटे की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। अगर आटा खराब हो गया हो गया हो तो, इससे पेट संबंधी बीमारी होने की अधिक संभावना होती है। - डा जसबीर परमार, बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल

होगी सख्त कार्रवाई
खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही का गंभीर मामला है। मौके पर कुछ ऐसी लापरवाही मिली तो तुरंत आटे को बदलवा दिया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जोगेंद्र हुड्डा, नोडल अधिकारी

-----------------------

इन प्रदेशों के रहे इतने खिलाड़ी
हरियाणा की टीम में कुल 77 खिलाड़ी हैं जिसमें 37 लड़की और 40 लड़के शामिल हैं।
चंडीगढ़ से आई टीम में कुल 6 खिलाड़ी हैं जिसमें 1 लड़की और 5 लड़के शामिल हैं।
पंजाब से टीम में कुल 70 खिलाड़ी हैं जिसमें 32 लड़की और 38 लड़के शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश से कुल 27 खिलाड़ी है जिसमें 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार से आई टीम में कुल 22 खिलाड़ी हैं जिसमें 10 लड़की 12 लड़के शामिल हैं।
उत्तराखंड से कुल 57 खिलाड़ी है जिसमें 31 महिला खिलाड़ी और 26 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed